चमोली। आज दिनांक 03-01-2025 शुक्रवार को एन.एस.एस. (NSS) विशेष शिविर के तृतीय दिवस रा.इ.का सोनला बछेर के स्वयसेवकों द्वारा मुख्य बाजार सोनला बछेर में पॉलीथीन उन्मूलन एवम् पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयसेवकों ने इस दौरान मुख्य बाजार से लगे इलाकों में पॉलीथीन कचरा एकत्रित किया, व्यापार संघ सोनला-बछेर ने स्वयसेवियों का भव्य स्वागत किया एवम् इस कार्य में एन.एस.एस. (NSS) स्वयंसेवक का सहयोग किया। स्वयंसेवियों ने नारों, जनगीत एवम् नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन को सन्देश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विक्रान्त नेगी, व्यापार संघ के संजय नेगी, दिग्याल सिंह, गुमान सिंह केसी, रावत, ताजवर नेगी एवम् आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें