खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आगामी सात दिसम्बर को गैरसैण में प्रस्तावित विधान सभा सत्र के दौरान राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा विधान सभा का घेराव करेगी। जिसके लिए 28 नवम्बर को जोशीमठ ब्लॉक सभागार बैठक आहुत की गई है। 

जानकारी देते हुए मोर्चे के प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल ने बताया कि मोर्चे की ओर से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे सात दिसम्बर को  गैरसैंण विधानसभा घेराव किया जाएगा। जिसके लिए जनपद चमोली में कार्मिक की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है।

संयुक्त मोर्चा के जोशीमठ ब्लॉक संयोजक मदन मोहन जोशी ने कहा कि 2005 के पश्चात अधिकतर युवा ही इस नई पेंशन की पीड़ा से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार का नेतृत्व युवा मुख्यमंत्री के हाथों में और एक युवा नेतृत्व ही युवाओं की पीड़ा को समझ कर हल कर सकता है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री से लाखों कार्मिकों और परिवारों की आशाएं लगी हैं। उन्होंने बताया कि जोशीमठ में आहुत बैठक के लिए मोर्चे के पदाधिकारी विभागों के कर्मियों से लगातार कार्यालयों में जाकर संपर्क कर रहे है। इस मौके पर पर मोर्चे के जोशीमठ ब्लॉक सह संयोजक उमेश सिंह पंवार, सुधीर कुंवर, ओमप्रकाश, आशीष मिश्रा, जगदीश सिलोड़ी, सतेंद्र कुमार, राकेश फरस्वाण, सरिता सकलानी, गीता रावत, ज्योति कुंवर आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!