खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज (सीडि) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 दिसम्बर को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाहय स्थित न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेववा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक/कुंटम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील और राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर, क्षतिपूर्ति, विविध अपील, आपराधिक अपील, मूल वाद, याचिकाएं, नगरपालिका एवं नगर पंचायत, दुकान, पुलिस अधिनियम इत्यादि सहित अन्य ऐसे प्रकृति के मामलों का निस्तारण जो सुलह-समझौते के आधार पर हो सके का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जन सामान्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!