खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में 23 नवम्बर से आयोजित होने वाले हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले की तैयारियों को  लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार नगर पंचायत कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया कि पोखरी में हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योगों मेले का आयोजन 23 से 29 नवम्बर तक होगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए सभी नगरवासियों एवं व्यापार संघ के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई है। अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ने कहा सभी के सहयोग से मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले को और भी अधिक रोचक बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से उत्तराखंड के लोक गायकों के साथ ही लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही स्थानीय महिला मंगल और युवक मंगल दलों के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, जितेन्द्र सती, सभासद समुद्रा देवी, रीना सती, रचना देवी, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर सिंह चौधरी, सुरजी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!