खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार, 30 जुलाई को बहुददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैरसंचारी रोगों की जांच की जाएगी तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा।  शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग ओर से दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बहुउदेशीय शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *