खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में स्थित दूरस्थ घेस क्षेत्र के गांवों में अब  जल्द ही मोबाइल की घंटियों के घनघनाने की आस जग गई है। यहां संचार क्षेत्र की निजी कंपनी जीओ की ओर से घेस और हिमनी गांवों में टावर निर्माण की स्वीकृति मिलने के साथ ही मंगलवार से घेस गांव में मोबाइल टावर निर्माण शुरु हो गया है। वर्तमान तक यहां ग्रामीण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये चिट्ठियों का इंतजार करते हैं। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने यहां भूमि पूजन कर टावर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान घेस कलावती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा घेसवाल भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र खत्री, हरमल के पूर्व क्षेपं सदस्य रमेश गड़िया, उप प्रधान धन सिंह बिष्ट, मेहरबान सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, अर्जुन दानू, बादर सिंह, पुष्कर सिंह भंडारी, बादर सिंह भंडारी, कंचन सिंह, मदन बिष्ट, गोपाल सिंह दानू व कलम सिंह पटाकी ने खुशी व्यक्त कर क्षेत्र को संचार से जोड़ने के लिये ब्लॉक प्रमुख के प्रयासों के लिये आभार व्यक्त किया है।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!