खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।

पोखरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 59 आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आशा कार्यकत्री हमारी फ्रंट लाइन वर्कर हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपनी परवाह किए बिना बहुत ही अच्छा कार्य किया है। पूरे कोरोना काल में आशाओं और स्वास्थ्य विभाग के लोग पूरी मेहनत के साथ इस संक्रामक बीमारी से लड़ने में लगे रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि संक्रमण रोकने में हमें सफलता मिली है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  वीरेंद्रपाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सती, ग्राम पंचायत रौता प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा, अवधेश रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *