खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के देवर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कोरोना काल में बेहरत कार्य करने वाली आंगनवाडी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को  संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा की है और ग्रामीणों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनके कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, दिगपाल नेगी, रौता ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा, रमेश चैधरी, अवधेश रावत, आंगनवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सरोजिनी नेगी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!