खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी विकास खंड के गांव में आजकल पांडव लीलाओं का आयोजन हो रहा है। जिसमें भागेदारी निभाने के लिए गांव से बाहर रह रहे प्रवासी लोग भी गांव पहुंच रहे है जिससे गांवों में खूब चहल पहल दिख रही है।

पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गुडम में तीन गांवों गुडम, सिदेली, कुलेन्डू के सहयोग से 11साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया गया पांडव नृत्य को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है। गुडम के ग्राम प्रधान सजन सिंह और पांडव समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए 11 साल के बाद तीन गांवों गुडम सिदेली कुलेन्डू के सहयोग से पांडव नृत्य का आयोजन किया गया है जो पन्द्रह दिनों तक यह आयोजन चलता रहेगा, वहीं ग्राम पंचायत बंगथल में भी पांच साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ललित मिश्रा ने जानकारी दी की पांच साल बाद गांव की सुख समृद्धि के लिए पांडव नृत्य का आयोजन किया गया है सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्य  संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव से रोजगार के लिए बाहर गये लोग भी आजकल पांडव लीला में अपनी भागेदारी निभाने के लिए गांव आये हुए है। जिससे गांव में एक बार फिर से रौनक लौट आयी है। पांडव लीला के मौके पर गुडम पांडव नृत्य के अध्यक्ष संजय सिंह, ग्राम प्रधान सजन सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव सतीश सिंह, सतेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जीतसिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डब्बल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!