खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी में आयोजित सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले की चैथी संध्या  लोक गायिक मीना राणा और लोक गायक गजेंद्र राणा के नाम रही। दोनों की लोक गायकों ने सांस्कृतिक संध्या में शमां बांध कर मेलार्थियों और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

शनिवार की सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, बंगथल के ग्राम प्रधान ललित मिश्रा, राजपाल चैधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने मुख्य अतिथियों एवं गायकों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान तथा स्वागत किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा मेले में बारिश के बावजूद भी लोगों का अपार सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इस सहयोग के  लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा  ने अपने गीत जय हो नन्दा देवी तेरी जय बोला…, माला जपी रात तेरी राजमती…,तेरी भैंसी भुखी रमाणी लीला घस्यारी….,पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की लगदी बड़ी कमाल की…., बबली तेरो मोबाइल वा बै तेरी स्माइल…..,मेरी हिरा समदणी और लोक गायिका मीना राणा ने मैं छौ बांध गढ़वालि…., प्राणों से प्यारों साईबा मन बसीगे…, आदि के गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। लोक गायक, गायिका के गीतों पर दर्शक भी जमकर थिरके। मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल, नरेंद्र सिंह नेगी, गिरीश सती ने किया। इस अवसर पर  जिला युवा मोर्चा महामंत्री ललित मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती, व्यापार संघ जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, पोखरी व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा भाजपा नेता मयंक पंत मौजूद रहें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!