गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पूरे मार्ग पर यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है।
जानकारी देते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बदरीनाथ धाम और हेमकुण्ड साहेब में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य संबंधित परेशानी या स्वास्थ्य खराब हो जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न पडावों पर चिकित्सा टीम तैनात की गई है। लगातार यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बताया कि इस यात्रा काल में अब तक 56 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

