खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने सोमवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के विभिन्न महिला और युवक मंगल दलों सांस्कृतिक और खेल सामग्री वितरित की।

विधायक ने अपनी विधायक निधि से महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री और युवक मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया। जिसमें महिला मंगल दल सिमखोली, हरिशंकर, सूगी, तोली गैलूग, डमक चमशील, बीणा तल्ला और  युवक मंगल दल सिमखोली, हरिशंकर, तोली गैलूग, डमक चमशील शामिल है।

इस मौके पर विधायक कहा कि सांस्कृतिक सामग्री से महिलाओ को हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। और ब्लाॅक से लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।  इस अवसर पर अवधेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा चैधरी, महिला मंगल अध्यक्ष शोभा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष रावत, पुष्पा देवी, सूगी ग्राम प्रधान स्मिता देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!