खबर को सुनें

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात बाजार चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नकाबपोश चार बदमाशों ने 7 दुकानों के ताले चटका दिएं। पुलिस को इस घटना की सूचना तड़के राहगीरों से मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार तड़के राहगीरों द्वारा सूचना दी गई कि बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज इंटर कॉलेज के बाहर स्थित सात दुकानों के ताले और शटर टूटे पड़े हैं। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद बहादराबाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जब फुटेज खंगाली गई तो रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश 4 बदमाशों द्वारा चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया गया। चोरों ने इन दुकानों से नकदी पर हाथ साफ किया, जबकि कई दुकानों में रखा सामान भी चोर उड़ा ले गए।

जिन दुकानों में चोरी हुई वहां के दुकानदारों ने दुकान के बाहर व दुकान के अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे, जिसमें चोरों की पूरी करतूत कैद हो गईं। प्रभारी इंचार्ज और बाजार चौकी प्रभारी अशोक शीर्षवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सात दुकानों के शटर टूटे होने की जानकारी तड़के दी गईं। चोरों ने अधिकतर दुकानों में से गल्ले में रखे पैसों पर हाथ साफ किया है, जबकि कुछ दुकानों में से सामान ले उड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों नकाबपोश चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!