खबर को सुनें

पिथौरागढ़। शनिवार को प्रातः 03:35 पर पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है। पानी की चपेट में आये मकान में एक महिला के होने की आशंका भी जताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई व घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि काली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे 12 से 14 लोगो के घर पानी में डूब गये है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

रेस्क्यू टीम का विवरण

उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, आरक्षी हरपाल सिंह, हरीश चंद्र पाण्डेय, प्रमोद मठपाल, रणजीत सिंह, चालक जीवन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!