खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय का 42वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। छात्रा वर्ष में बीए तृतीय वर्ष की मनीषा और छात्र वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष के नवीन सिंह ने आॅल ओवर चैंपियनशीप हासिल की।

महाविद्यालय में आयोजित छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड में प्रवीन सिंह, अंकित प्रसाद, हिमांशु बिष्ट, छात्रा वर्ग मे दामिनी बिष्ट, मेघा ,जिया रावत, क्रमश  प्रथम  द्वितीय, तृतीय  स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की दो सौ मीटर दौड मे वेदान्त, चन्द प्रकाश, प्रवीण सिंह और छात्रा वर्ग मे ज्योति बिष्ट, दामिनी बिष्ट, आरती रावत प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की तीन हजार मीटर दौड मे छात्रा वर्ग मे साक्षी, तनूजा मेहरा, रितु क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे जबकि छात्र वर्ग की पांच हजार मीटर दौड मंे विवेक चैधरी, अजय कान्त,  देवेन्द्र सिंह, क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग की लम्बी कूद में  अभिनव नेगी, मुकुल सजवाण, करन वेदान्त, छात्रा वर्ग में मनीषा, साक्षी नेगी, मेघा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसी प्रकार छात्र वर्ग की  भाला फेंक में योगेन्द्र, छात्रा वर्ग में आरती रावत, चक्का फेंक छात्र वर्ग में चन्द्र प्रकाश, छात्रा वर्ग में मनीषा, गोला फेंक छात्र वर्ग में पंकज नेगी, छात्रा वर्ग में मनीषा प्रथम और द्वितीय रहे।

छात्र वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में नीरज, छात्राओं मे अंजलि, शतरंज मे अमन रोदियाल, अंजलि विजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में पल्लवी की टीम विजेता, सुमन की टीम उपविजेता रही, छात्र वर्ग मे खो-खो  मंे गौरव की टीम विजेता, अभिषेक पुण्डीर  की टीम उपविजेता रही। टेबिल टेनिस मंे गौरव सिंह विजेता, राहुल सिंह उपविजेता, वालीबॉल मे राहुल धुनियाल की टीम विजेता, पारस रावत की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीडा प्रभारी डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ. एमएस कण्डारी, डॉ. आरसी भट्ट डॉ. वाईसी नैनवाल, डॉ. डीएस राणा, डॉ. कविता पाठक, शीतल देशवाल, पूनम स्वाति सुन्दरियाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *