घटना में प्रयुक्त तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद
हरिद्वार। घर पर फायरिंग करने व जबरन रुपये मांगने तथा गाली-गलौच करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली मंगलौर में 23 सितम्बर को प्रीतम सिंह निवासी ग्राम घोसीपुरा, मंगलौर ने घर पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करने, मंगल उर्फ मोनू से 5 हजार रुपये मांगने, गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसके चलते पुलिस ने आरोपित को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपित का नाम मंगल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

