गोपेश्वर (चमोली)। गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने को नगर निकायों और जिला पंचायत के अधिकारियों को तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर गठित गंगा समिति की प्रतिमाह नियमित बैठक आयोजन किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी निकायों में सेप्टेज मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का अनुपालन करवाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाइई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निकायों के साथ ही संबंधित विभागों को एसटीपी का संचालन सुचारु रुप से करने और रख-रखाव को लेकर नियमित कार्य करने को कहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि जिला गंगा संरक्षण समिति के गठन के उपरांत 74 बैठक की जा चुकी है। बताया कि वर्ष 2025 के अप्रैल माह से अब तक नौ बैठकें संपन्न हो चुकी है। बैठकों के कार्यवृत्त जीडीपीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप पर नियमित रूप से अपलोड किए जा रहे हैं।
इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसडीएम आरके पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, एएमए तेज सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड समेत निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

