खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। वर्तमाना समय में लोनिवि की ओर से थराली, देवाल, लोहाजंग, वाण मोटर मार्ग पर किये अतिक्रमण को हटाने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अतिक्रमण किये गये  स्थानों पर निशान लगा दिए हैं। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद सभी स्थानों से अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा। लोनिवि की ओर से किये जा रहे इस सर्वे को लेकर लोगों में विशेष कर व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से ऐसा कर उनका रोजगार छिने जाने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, हेमु मिश्रा ने कहा कि शीघ्र अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए व्यापारियों की बैठक बुलाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा देवाल में तीन सौ से अधिक व्यापारी  किराये की मकान में दुकान है। बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय चला रहे है। दुकानों हटाने से  व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे, उन्होंने अतिक्रमण के बारे में पहाड़ी क्षेत्रों के अलग अध्यादेश लाने की मांग सरकार से की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!