देवाल (चमोली)। देवाल क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन हरीश मिश्रा 34 साल की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने उन्हे भावभीनी विदाई दी।
जनप्रतिनिधियों ने लाइनमैन हरीश मिश्रा को एक कर्मठ, ईमानदार, जनसेवक बताते हुए उनकी ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रसंशा की है। उनके किए गए कार्यों को प्रेरणा श्रोत बताया है।
जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। पूरे बाजार में व्यापारियों और आमजनता ने ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वीडीओ बीएस राणा, छात्र नेता महावीर बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, व्पापार संघ के जिला मंत्री केडी मिश्रा, प्रधान जीवन मिश्रा, गोविंद पांगती, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, गिरीष मिश्रा, सुरेश कुनियाल, कपूर चन्द, वीराव रेडी, रमेश पंवार, भाष्कर, कैलाश पंत, कविता मिश्रा, कमला देवी, दीपा देवी, दयाल सिंह, गुड्डू सिंह, दर्शन सिंह, पुष्कर कोटड़ी, चन्द मोहन, नदावल्लभ, प्रदीप, कुंदन भंडारी, इन्द्र सिंह राणा, हेम मिश्रा, सहित बिजली विभाग के कर्मचारी ने भाव भीनी-भीनी विदाई दी।

