खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की ओर से गुरूवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोठियालसैण में नशा पीड़ित को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक जागरूकता 2015 के बारें में जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जल सीनियर डिविजन सिमरजीत कौर ने कहा कि नशा उन्मूलन एवं रोकथाम के लिए कई कानून बनाए गए हैं जिसके तहत जुर्माना और सजा के प्राविधान है। उन्होंने जनपद में नशा उन्मूलन के लिए गठित विशेष इकाई की कार्य योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज में नशा की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पहल करनी होगी। युवाओं में बढ़ती नशे की लत को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानूनों के माध्यम से नशा तस्कर एवं मादक द्रव्य पर रोक लगाई जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने साइबर क्राइम पर भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। शिविर को संबोधित करते हुए हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जनपद में नशा उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत, नगर पालिका विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों के साथ समन्वयन स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, सिगरेट और अन्य तंबाकू विज्ञापनों पर प्रतिबंध की विधिक जानकारी दी। शिविर में इंजीनियरिंग काॅलेज के निदेशक डॉ. संजीव नैथानी, जिला चिकित्सालय से डा. पवन पाल, तहसीलदार चमोली धीरज राणा, पुलिस विभाग से कुलदीप सिंह, साइबर सेल से नवनीत सिंह, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से ललित मोहन किमोठी, प्राविधिक कार्यकर्ता उमा शंकर बिष्ट के साथ ही गणमन थ्रेटर के कलाकार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!