खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जवाड़ी बाय पास (मेघा कंपनी कार्य कर रही थी) में एक मजदूर की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुनील गोस्वामी उम्र 30 वर्ष मेगा कंपनी में डंपर चालक था, सूत्रों के मुताबिक  टनल के भीतर लाइट नहीं थी, जिससे की वह फिसलकर डंपर के टायर के नीचे आ गया और उसकी  मौत हो गई। निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया मौके पर पहुंचे विधायक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों का गुस्सा शांत ही नहीं हुआ।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर विधायक को पहुंचना पड़ा। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!