खबर को सुनें
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में सोमवार को बायोटेक विभाग मे “किस प्रकार महाविद्यालय की परीक्षा की तैयारी करनी है के संदर्भ में एक दिवसीय काउंसिलिंग का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने छात्र छात्राओं का परीक्षा से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया व उनका मार्गदर्शन किया। बायोटेक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता नेगी ने छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।
बायोटेक विभाग के प्राध्यापक आशीष चार्ल्स ने छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी है को विस्तृत रूप में बताया व उन्होंने बताया कि परीक्षा का पाठ्यक्रम किस प्रकार आएगा एवं कितने भागों एवं कितने अंकों में विभाजित होगा साथ ही प्रत्येक विषय के लिए कैसे समय मैनेजमेंट करना है और प्रत्येक प्रश्न को कितना समय देना है व आसान फॉर्मेट में परीक्षा की तैयारी किस प्रकार से करें । बायोटेक विभाग की प्राध्यापक डॉ सुनैना शर्मा ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में सभी प्रश्न अच्छे से करने एवं कोई प्रश्न न छोड़ें । इस अवसर पर बायोटेक विभाग के प्राध्यापक प्रियंका डोभाल, डॉ सुनैना शर्मा, अंजलि, जागृति एवं विमल त्यागी व सहायक शुभम कुमार एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *