खबर को सुनें

 

 

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल

सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी कोलकाता

 

 

धनु राशि वाले स्वतंत्रता से प्यार करते हैं। धनु वाले अपनी बात बोल देते है इस बात की परवा किये बिना, की सामने वाले को उनकी बातें पसंद आएँगी या नहीं।  

धनु राशि वालो के लिए जनवरी उत्साह और प्रसन्नता का रहेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा और आपके नेतृत्व में पुरे उत्साह से नई योजनाये बनेंगी और क्रियान्वयन भी होगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। 

 

स्वास्थ: स्वास्थ्य की दृष्टि जनवरी अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य प्रायः अच्छा बना रहेगा और सक्रियता से आप अपने कार्यों को सम्पन्न करेंगे।

 

परिवार: पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। प्रेम मोहब्बत के योग बन रहे है। विवाहयोग्य युवक- युवतियों के विवाह की चर्चा भी होगी। बच्चों की उपलब्धी से गर्व का अनुभव होगा। परिवार में शुभ कामों के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अगर आप किसी को पसंद करते है और अभी तक बोल नहीं पाए है तो ये उचित समय है बोलने के लिए। 

 

 

 

करियर :

नौकरी : नौकरी वालो के लिए समय अनुकूल है ।उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी और पदोन्नति होने की सम्भावना है।  

व्यवसाय: व्यवसाय में शुभ फल मिलेंगे। धनार्जित करने के योग बन रहे हैं।बिक्री में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी सरकारी निर्णय से लाभ और बिक्री सुधर के साथ लाभ होगा। 

 

उपाय : सूर्य और गुरु का जप करे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!