खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर शुक्रवार को देवलीवगड पुलिया के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

चौकी इंचार्ज लंगासू अजीत कुमार ने बताया कि घटना संभवता देर रात्रि की है। देवलीबगड के समीप पुलिया के पास बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को घटना स्थल से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में मरने वालों में नरेंद्र पुत्र जयकृत, अरविंद पुत्र जयपाल दोनों निवासी मासौं नंदप्रयाग है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!