खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में हफ्तेभर से जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित जनभागीदारी अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह गतिविधियां विद्यालय में अवकाश के चलते ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए भारत को समूह 20 का अध्यक्ष बनाया गया है तथा इससे संबंधित देशों का सम्मेलन भी भारत में ही आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए एवं आम आदमी तक जानकारिया पहुंचाने के लिए जन भागीदार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर  के बच्चे शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अभिभावक भी इन गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

विद्यालय-प्राचार्य अजय घिल्डियाल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के अंतर्गत अब तक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है । इनमें से प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्टोरी टेलिंग, कविता-वाचन जैसी गतिविधिया करने के साथ ही विद्यार्थियों जी-20 से संबंधित फिल्म भी यूट्यूब पर देखकर अपने ज्ञान में अभिवृद्धि की। साथ ही माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए एनईपी – 2020 पर तथा जी-20 पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस अभियान में डिजिटल एजुकेशन, स्टोरी मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, अवेयरनैस सेशन, निबंध प्रतियोगिता, एनईपी एवं जी-20 पर भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!