खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग-गैरसैण मोटर मार्ग पर कर्णप्रयाग से गैरसैण जाते समय आदि बद्री से पांच किलोमीटर आगे रंडोली गदेरे के पास एक टैक्सी वाहन फ्रोस कु्रजर अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिससे वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि घटना शनिवार देर रात्रि की है। रविवार को खेती गांव के प्रहरी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक को भारी मसकत के बाद बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या यूके07 टीबी 5679 जो कि कर्णप्रयाग से गैरसैण की ओर जा रहा था कि आदिबद्री के समीप रंडोली गदेरे के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक मनमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे वाहन तक पहुंचे।  जिसके बाद वाहन में फंसे मृतक को किसी तरह बाहर निकाल कर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। घटना में गैरसैण के धारगैड निवासी बीरेंद्र सिंह रावत उम्र 44 वर्ष की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!