खबर को सुनें

पूर्व सैनिक थे भूपेंद्र को पिता

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के नागधार निवासी पत्रकार भूपेंद्र सिंह नेगी के पिता रतन सिंह नेगी का रविवार को एक लंबी बिमारी के बाद देहावसान हो गया है। उनके देहावसान पर क्षेत्रवासियों के साथ ही पत्रकारों ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नागधार के रतन सिंह नेगी का जन्म सन् 1939 को  हुआ था। शिक्षा ग्रहण कराने के बाद ये सेना में भर्ती हो गये थे। और तीन पैरा कमांडो में चले गये। सन् 1965 में भारत पाकिस्तान लड़ाई में अपनी जांबाज दिखाते हुए अपने सैन्य साथियों के साथ बुरी तरह घायल हो चुके थे। और इनके गांव में यह सूचना दी गई।ये शहीद  हो चुके हैं। गांव में बाद में पता चला कि ये जिन्दा हैं। सन् 1971 में इन्होंने  दुश्मनों के साथ फिर से  लड़ाई लड़ी। और अपनी प्लाटून का मान बढ़ाया। सन् 1983 में ये आर्मी से रिटायर हुए थे। इसके बाद इन्हें उत्तर प्रदेश वन विभाग नौकरी मिली। स्व. रतन सिंह नेगी नागपुर पोखरी क्षेत्र से पैरा कमांडो में जाने वाले प्रथम  व्यक्ति थे। विगत कुछ माह पूर्व से अस्वस्थ चलते रविवार को इनका देहान्त गया है। जिससे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ उठीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!