खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के भू-धंसाव प्रभावित जोशीमठ नगर के ट्रीटमेंट कार्यों की सोमवार को भूमि पूजन के साथ शुरूआत हो गई है। इसके तहत मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग तक 613 मीटर सुरक्षा दीवाल निर्माण कार्य किया जाएगा।

जोशीमठ भू-धंसाव जनवरी 2023 के बाद से ही जोशीमठ मे सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग की जा रही थी। अब ढाई वर्ष बाद सुरक्षात्मक कार्य की शुरूआत हो गई है। जोशीमठ को भू-धंसाव से बचाने के लिए जोशीमठ नगर की तलहटी पर मारवाड़ी से ऐरा पुल तक सुरक्षा दीवाल की मांग वर्षों से की जा रही थी। यह मांग अब पूरी हो पाई है। पंडित चंडी प्रसाद सेमवाल ने विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविन्द नेगी, सहायक अभियंता मनोज असवाल, कनिष्ठ अभियंता संजय पुरोहित व अनिल कुमार के साथ ही कार्यदायी संस्था अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर व साइड इंचार्ज मौजूद रहे। सहायक अभियंता मनोज असवाल ने बताया कि प्रथम चरण मे 613.48 मीटर दीवाल एवं स्लाइड ट्रीटमेंट का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए सौ करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। द्वितीय चरण मे सुरक्षा दीवाल का विस्तार भी किया जाना प्रस्तावित है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *