खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जल निगम कर्मियों की ओर से वेतन और पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से करने की मांग को लेकर मंगलवार को जल निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार कर धरना दिया गया।

उत्तराखंड पेयजल निगम संयुक्त समन्वय समिति के प्रदेश कार्यकारणी के आह्वान पर मंगलवार को जल निगम कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर पेयजल मंत्री से उनकी मांगों के समाधान की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि पेयजल मंत्री ने कर्मियों के लिये  अक्टूबर 2021 में  घोषणा कर  28 दिन  में उनकी मांगों का समाधान का आश्वासन  भी दिया। परंतु दो माह के बाद भी  कोई समाधान नही हुआ है।  इससे अधिकारियों, कर्मचारियों मे आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मंहगाई को देखते हुए उनका  वेतन समय से न मिलने के कारण मानसकि और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता वीके जैन, सहायक अभियंता अरूण प्रताप सिंह, कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, चंद्रपाल, अंकित, होरी लाल, विक्रम सिंह रावत, जनार्दन प्रसाद मलासी, किशन सिंह, जीत सिंह, विलोक सिंह, मीरा बत्र्वाल, रमा देवी, गजपाल असवाल, दिलबर सिंह आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!