खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा 30 अप्रैल की संध्या को गढ़वाल मंडल की शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर का वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम शाम 6 से प्रारंभ होकर देर रात तक चलता रहा l कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य सन्दीप त्यागी व विशिष्ट अतिथि राकेश तिवारी जी रहे जो कि कार्यक्रम में कनाडा से उपस्थित रहे l गढ़वाल मंडल के कार्यक्रम में पचास से ज्यादा वरिष्ठ न नवोदित कवियों ने काव्य पाठ किया l कार्यक्रम का संयोजन व संचालन बुलंदी की युवा कवयित्री प्रेरणा सेमवाल व सुरभि ने किया मुख्य अतिथियों ने बुलंदी संस्था के इस प्रयास की सराहना की व संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की l बुलंदी संस्था की मुख्य शाखा से हरदा, दीक्षा बिष्ट, रिंकू निगम, सत्यार्थ दीक्षित ने सह संयोजन का कार्यभार संभाला l कार्यक्रम का समापन सन्स्था के संस्थापक बादल बाजपुरी ने किया l उक्त कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल से वरिष्ठ कवि आचार्य नौटियाल जी, जी,दीपक सती जी, भगत सिंह राणा हिमाद जी, युवा कवियत्री नेहा रावत जी, उदय ममगाई जी, नन्दन नवल जी, एवं कैलाश उप्रेती कमल जी, दीनदयाल बंदूरी जी, भगवती जुयाल जी, श्रीधर सेमवाल जी, सलोनी गैरोला जी, सुनील सिंधवाल जी, शंभु प्रसाद जी, जैसे दिग्गज कवि उपस्थित रहे l
बुलंदी सन्स्था ने बीते वर्ष 12 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के चमोली जिले का सबसे बड़ा ऑफ़लाइन कार्यक्रम भी आयोजित करवाया था जिसका सफ़ल संयोजन गीता मैदुली द्वारा किया गया था l

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *