खबर को सुनें

देवाल (चमोली)।  चमोली जिले के देवाल विकास खंड के शिशु मंदिर में रविवार को मातृत्व शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें माताओं को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, समाज में फैल रही बुराई पर रोकथाम, घर में बच्चों को पठन-पाठन के गुर सिखाए गए।

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश चन्द त्रिवेदी ने नई शिक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चो के स्कूल में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाना जरूरी हो गया है। उन्होंने मातृ शक्ति से बच्चों को मोबाइल नहीं देने, साइबर अपराधों से रोकथाम करने व बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करवाने की तकनीकी की भी जानकारी दी। अध्यापिका  पार्वती खत्री और रोशनी बिष्ट ने  महिला कलात्मक तरीके से पठन-पाठन की विधि बताई। महिलाओं ने अनेक सुझाव रखे। इस मौके पर मुख्य अतिथि हेम चन्द्र मिश्रा ने महिलाओं से कहा कि पाल्यों को शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी देना आवश्यक है, जो शिशु मंदिर बच्चों को दें रहा है। शिक्षा से ही उज्जवल भविष्य बनता है। सम्मेलन में अध्यापिका सत्येश्वरी देवराडी, रणजीत रावत, सुरेश पयाल, पार्वती खत्री, सुनीता मिश्रा, रोशनी, आशा बिष्ट, प्रियंका दानू, भावना जोशी, कमला देवी, पार्वती देवी, पूजा दानू, ममता, सरोज, कमला मिश्रा आदि मौजूद थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!