खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के फरस्वाण फाट के ग्रामीणों के लिये पीएमजीएसवाई पोखरी की लापरवाही परेशानी का सबब बन गई है। यहां विभाग की ओर से आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त लासी-सरतोली सड़क के हिस्सों का सुधारीकरण न किये जाने से आये दिन सड़क पर मलबा आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

बता दें पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से फरस्वाण फाट सैम-डुंगरा, नैथोली, ठेली, मैड और सरतोली गांवों को जोड़ने वाली लासी-सरतोली सड़क का रख-रखाव किया जा रहा है। लेकिन सड़क के कई हिस्से आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। जिससे यहां ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नवीन बिष्ट, प्रमोद, राजेंद्र बारी और कुंदन बिष्ट का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण को लेकर कई बार तहसील और जिला प्रशासन से मांग की गई। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। बताया कि मंगलवार को भी सड़क पर मजोठी के समीप मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई थी। लेकिन विभाग की ओर से सड़क सुचारु न किये जाने पर बुधवार को यहां ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सड़क को सुचारु किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली का कहना है कि सड़क के सुधारीकरण के लिये कर्मचारियों के साथ ही ठेकेदार को कहा गया है। यदि सड़क के किसी स्थान पर बार-बार दिक्कत हो रही है, तो इसके तत्काल ठीक करवाया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!