खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भराडीसैंण (गैरसैंण) में 13 मार्च से विधानसभा बजट सत्र में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से संबधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उदेश्य से अधिकारियों की मुख्यालय में उपस्थित अनिवार्य की गई है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में कार्यरत समस्त शासकीय, अर्द्वशासकीय विभागों के कार्यालयाध्क्ष, विभागध्यक्ष एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को विधानसभा सत्र की अवधि के दौरान मुख्यालय में बने रहने के आदेश जारी किए है। विषम परिस्थितियों को छोडकर किसी भी अधिकारी का अवकाश बिना पुर्वानुमति के स्वीकृत न किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय, दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। ताकि आवश्कता पड़ने पर किसी भी समय संपर्क किया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए है। सभी संबधितों को कडाई से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!