खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल में बुधवार को ग्रामोत्थान परियोजना के तहत विभिन्न समूह की महिलाओं को मल्टी स्टेक होल्डर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें  सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मोटा अनाज उत्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा कि फास्ट-फूड के इस्तेमाल से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मोटा अनाज औषधि है, इसलिए इसका उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा वर्तमान में देवाल में पांच सौ महिला समूह है। उत्पादन का ब्रांड बनाया जाय। कार्यशाला में महिला समूहो को उद्यान, कृषि, मस्त पालन, पशुपालन, बैंकिंग, जड़ी बूटी, क्रय विक्रय की जानकारी दी गई और उत्पादन बढ़ाने के गुर सिखाए गए।

खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने कहा कि हमें एनआरएलएम के तहत समूह बनाना है,और उत्पादित अनाज को कापरेटिव क्रय करेगा। सहायक कृषि अधिकारी निलेश शर्मा ने उद्यान विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि विभाग  किसानों को बीज खाद सब्सिडी पर दी जाती है। इस मौके पर प्रमुख डॉ. दर्शन दानू  प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, शाखा प्रबंधक मुकेश पाठक, फील्ड अफसर लोकेन्द्र भट्ट,  कनिष्ठ प्रमुख हीरा सिंह, प्रधान मनोज कुमार, अरविंद भंडारी, खीम राम, लीला राम, पुष्पा देवी, ऑर्गेनाइजर लक्ष्मण बिष्ट, सरपंच महिपाल बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!