खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाहय स्थित न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पोखरी, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित कुल 90 वादों से 74 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिसमें दो करोड़ 77 लाख 53 हजार 62 रुपए का राजस्व किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना के 10 वादों में बीमा कंपनियों से 87 लाख 35 हजार का प्रतिकर दिलाया गया, वही तपोबन में आई आपदा के दौरान लापता/मृत व्यक्तियों को एक करोड़ 51 लाख 53 हजार 694 का प्रति कर दिलाया गया। जबकि धन वसूली चेक बाउंस के बाद वादों में 18 लाख 20 हजार तक की वसूली करवाई गई। सिविल वादों में लगभग 14 लाख 84 हजार आप अधिकार दिलाया गया। लोक अदालत के संबंध में सिविल जज सीनियर डिविजन सुधीर कुमार सिंह ने बताया गया कि यह एक सफल लोग अदालत रही। जिसमें जन सामान्य को काफी फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि लोक आदालतें समय-समय पर लगते रहनी चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!