खबर को सुनें

ऋषिकेश। शनिवार को थाना मुनिकीरेती की ओर से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि दिल्ली से आये दो युवक निम बीच पर राफ्टिंग के उपरांत नदी में चले गए जहां वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।

सूचना पर पोस्ट ढालवाला से एसडीआरएफ टीम तत्काल मय राफ्ट और रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने निम बीच के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग के साथ ही डीप डाइविंग के माध्यम से भी सर्चिंग की जा रही है। अभी तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया है। युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। रविवार प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

डूबे हुए युवकों के नाम

वंश कौशल पुत्र श्री अनिल शर्मा ,उम्र 26 ,प्रशांत विहार दिल्ली

कुमार गौरव उम्र 26 छत्तरपुर फतेहपुर दिल्ली

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!