खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में जायका प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को कर्णभूमि किसान उत्पादक  स्वायत्त सहकारिता की साधारण सभा बैठक संपन्न हुई। इसमें समूह की महिलाओं को सहकारिता के माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कहा गया कि स्वरोजगार के लिए सहकारिता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राज्य सभा सदस्य एवं हिमाद की समन्वयक प्रभा रावत ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहकारिता बेहतर अवसर देता है। आज के दौर में स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए उत्पादक समूह एवं किसान उत्पादक सहकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती एक ऐसा प्राकृतिक रूप है जो कि फसल चक्र की हरी खाद, कंपोस्ट और जैविक कीट नियंत्रण पर पर निर्भर करता है।

हिमाद के सचिव उमाशंकर बिष्ट ने कहा कि पारस्परिक लाभ और सामूहिक जीविकोपार्जन के लिए समूह मुख्य आधार है। उन्होने कहा कि हिमोत्थान सोसायटी देहरादून एंव टाटा टास्ट्र के माध्यम से ग्रामस्तर पर किसान उत्पादक समूहों के सदस्यों को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोगार के उद्यमों को विकसित करने में डेरी फल प्रस्करकरण मुर्गी पालन, बागवानी, बकरी पालन, पशुपालन, कृषि उत्पादनों का संग्रहण, विपणन,  मशरूम उत्पादन आदि शामिल हैं। कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी दिनेश रावत ने चेन फैंसिंग, पोली हाउस, फॉर्म मशीनरी, जैविकीकरण की दवाईयों जानकारी दी। बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर संगीता देवी, उपाध्यक्ष पार्वती देवी सचिव लीला देवी सहसचिव अनीता देवी कोषाध्यक्ष सुमन देवी तथा सहकरिता के संचालक मण्डल के सदस्यों पर स्मिता देवी, हेमा देवी, पार्वती देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, चन्द्रकला देवी को निर्वाचित किया गयौ मीना देवी को सहकारिता के संरक्षक पद पर मनोनित किया गया।

बैठक में हिमाद के कैलाश भंडारी, श्वेता रावत, काजल रावत , भागेष्वरी देवी, रिया , प्रियंका देवी रेखा देवी, मीना, सुलोचना देवी,  संगीता देवी,  सुनीता देवी, दर्शनी देवी,  पुष्पा देवी, आरती देवी, कश्मीरा देवी, हेमा देवी, अनीता देवी, सुषमा देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, स्मिता देवी, गायत्री देवी,लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *