खबर को सुनें

हरिद्वार। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में हरिद्वार की आईएमए यूनिट को राज्य की सर्वश्रेष्ठ आइएमए इकाई का खिताब मिला है। जबकि हरिद्वार आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश पांडे को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। वार्षिक अधिवेशन सितारगंज में हुआ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राज्य में कई शाखाएं हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र की बेहतरी के साथ चिकित्सकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है। विभिन्न आई एम इकाइयों के वर्ष भर के कार्यों का मूल्यांकन एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल करता है। मूल्यांकन के आधार पर एसोसिएशन वार्षिक अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ शाखा एवं उनके पदाधिकारियों को सम्मानित करती है।

इस संदर्भ में राज्य की आईएमए का वार्षिक अधिवेशन सितारगंज में संपन्न हुआ, जहां आईएमए की हरिद्वार शाखा को राज्य की सर्वश्रेष्ठ शाखा और शाखा के अध्यक्ष डॉ. कैलाश पांडे को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के सम्मान से नवाजा गया। डॉक्टर कैलाश पांडे ने कहा हरिद्वार आईएमए का यह सम्मान इकाई के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है और यह उन सभी के लगन और परिश्रम का प्रतिफल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!