खबर को सुनें

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल

सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी कोलकाता

वृष राशि के लोगों में सहनशक्ति की उल्लेखनीय शक्ति होती है, लेकिन वे दिखने में कठोर होते हैं। वे खाने, पीने और घर की सभी सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं। वे स्वार्थी, आत्मसंयमी और सिद्धांतों के हठी पुरुष हैं।

2023 कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए?

वृषभ राशि वालों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक होगा। महीने का अंतिम 15 दिन सुरुवाती 15 दिन से बेहतर रहेगा।

स्वास्थ : स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ ख़राब होने का एक कारन भोजन और एक मौसम हो सकता है , तो दोनों पर नजर रखे।
स्वभाव: वृष राशि के लोग अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखे। अनावश्यक क्रोध बढ़ने से वाद-विवाद हो सकते हैं। वाद विवाद से बचे।

प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख : जनवरी में धैर्य, समझबूझ और गम्भीरता रखने की आवश्यकता है। गृहक्लेश में वृद्धि से पारिवारिक शान्ति भंग हो सकती है। जीवनसाथी से सम्बन्धित चिन्ता भी परेशान कर सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखे और विचारों में सकारात्मकता रखे।

सम्पत्ति: स्थायी सम्पत्ति से सम्बन्धित विवाद उभर सकते हैं। इस सम्बन्ध में यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसे गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। लापरवाही हानि दे सकती है।

कॅरिअर:
करियर और नौकरी के लिए अच्छा वक़्त रहेगा। ट्रांसफर देय है तो होने की सम्भावना है। कार्यालयीय स्थितियों में परिवर्तन के कारण राहत मिलेगा। उच्चाधिकारी से सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। सावधानी रखे की नियमों का उल्लंघन न करें और सहकर्मियों पर अधिक विश्वास न करे। जोखिमपूर्ण कार्य , उधारी से बचे ।

इस माह सूर्य और मंगल का मंत्र जप निरंतर करे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *