खबर को सुनें

सेलिब्रिटी वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल

सिटी प्रेसीडेंट इंटरनेशनल वास्तु अकादमी कोलकाता

कर्क राशि वाले परिवार से जुड़े होते हैं लेकिन घरेलू दुख झेलते रहते है। कल्पनाशील होते हैं लेकिन आसानी से दूसरों की राय से प्रभावित हो जाते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए वर्ष का पहला महीना महत्त्वपूर्ण मामले में शुभ समाचार ले कर आएगा। उत्साह एवं पराक्रम बढ़ेगा। सकारात्मक विचार बढ़ेंगे । सफलता मिलेगी, भाग्य का भी साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य भी बनेंगे। गूढ विषयों में रुचि बढ़ेगी, अध्ययन एवं लेखन भी करेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दीर्घकालिक रोगों में भी सुधर आएगा।

परिवार : पारिवारिक सुख अनुकूल रहेगा। जनवरी के अंतिम 15 दिनों में अनावश्यक वाद-विवाद पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकते हैं। वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखें। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

करियर : आर्थिक प्रगति। आय के नवीन स्रोतों की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ के योग हैं।

नौकरी : समय अनुकूल रहेगा। लक्ष्य और कार्य सम्पन्न होंगे। गलतफहमी के कारण होने वाले विवादों से बचे।
जनवरी व्यवसायि के लिए अनुकूल रहेगा । व्यावसायिक योजनाएँ बनेंगी और धन निवेश के सम्बन्ध में भी प्रयास होंगे।

इस महीने सूर्य और शनि के मंत्रो का जप करे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *