खबर को सुनें

बाइक में थे पिता और पुत्र सवार, चालक फरार

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर की बंगाली मोड़ के पास तेज गति से आते एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बंगाली मोड के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पुत्र के हाथ में फैक्चर हुआ वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में ले पहुंचाया। जहां पिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां घायल सागर की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कनखल ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *