खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। लंबे समय से महिला स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से जुझ रहे चमाली स्वास्थ्य विभाग को 33 नयी महिला स्वास्थ्य कर्मी मिले है। जिससे अब जनपद के दुर्गम क्षेत्रों के मातृ एवं शिशु कल्याण उप केन्द्रों में टीकाकरण की सेवा सुदृढ़ होगी। अब जल्द ही चयनित कर्मियों को काउंसलिंग के बाद संबंधित विकासखंडों के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु कल्याण उप केन्द्रों में तैनाती दे दी जाएगी।

स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से कई बार स्वास्थ्य महकमें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य कार्यकत्रियों (एएनएम) की कमी से कई बार टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब यह समस्या दूर होगी। विगत दिनों चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह-ग के तहत रिक्त पदों पर करायी गई परीक्षा के बाद शासन की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए सेवा नियमावली के मानकों के आधार पर वैच वार श्रेष्ठता क्रम में सभी दस्तावेजों की जांच कर सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची में चमोली जनपद को भी 33 नए महिला स्वास्थ्य कर्मियों की सौगात मिली है। नए कर्मचारियों के मिलने से खास कर ग्रामीण क्षेत्रों एवं दुर्गम क्षेत्रों में उपचार एवं टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में चयनित 33 स्वास्थ्य कर्मी तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में काउंसलिंग के लिए अपने मूल दस्तावेज के साथ 22 जनवरी से पूर्व सत्यापन करवा लें। उन्होंने कहा कि रिक्त पदो के सापेक्ष हर ब्लाॅक में प्रवीणता सूची के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती दुर्गम क्षेत्रों के मातृ एवं शिशु कल्याण उप केन्द्रों में की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!