खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)।  स्वास्थ्य विभाग चमोली एवं केमिस्ट एसोसिएशन श्रीनगर के द्वारा रविवार को गांधी मैदान जोशीमठ में मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 305 लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, स्त्री रोग मानसिक, रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में नेत्र रोग के 33, मानसिक रोग के 05, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य 25, महिला रोग 32, रक्त जांच 30, इलेक्ट्रोकॉर्डियोग्राफी 10,जनरल सर्जरी 45,तथा फिजिशियन के 185 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 10लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ में दो दिनों तक लगाए गए विशेष बहु विशेषज्ञ निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 533 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.राजीव शर्मा, एसीएमओ /नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.एम एस खाती, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा.ऊमरानी शर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.ज्योत्सना, डा. नवीन डिमरी डा.दीपाली मानसिक रोग, परामर्शदाता चंपा राणा, आरबीएसके डा. कैलाश चंद्र एवं फिजिशियन डॉ. अजय गोयल, मेडिकल एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल के 10 स्वास्थ्य कर्मियों के टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं एवं निशुल्क दवाएं वितरित की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!