खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। हंस फाउंडेशन की ओर से कोविड 19 टीम चमोली के सहयोग से नीती घाटी में तीन दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में जांच के बाद नेत्र रोगियों के आपरेशन के लिए सतपुली ले जाया जाएगा।

कागा गरपका के प्रधान पुष्कार सिंह राणा ने बताया कि हंस फाउंडेशन की ओर से नीती घाटी के नीती, गमशाली, मलारी और सुराईथोटा मे निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया, जिसमे आंख संबंधी बीमारियों की निशुल्क जांच, दवाइयों के साथ ही जरूरतमंद लोगों को चश्मे भी उपलब्ध करवाये गये। जिन रोगियों की आंखों मे मोतिया बिंदु संबंधी शिकायत थी उन्हें ऑपरेशन के लिए शिविर मे पंजीकृत करवाया गया तथा नेत्र रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन हंस फाउंडेशन की ओर से 15 सितंबर को हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली मे किया जाएगा जिसमे घर से आने जाने, रहने की पूरी व्यवस्था अस्पताल की ओर से की गई है। तीन दिवसीय शिविर के दौरान हंस फाउंडेशन के साथ सहयोग के रूप में मां लाता नन्दा देवी सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएमओ डॉ. एमएस राणा ने की। शिविर मे लगभग 370 लोगो ने अपने आंख की जांच करवाई। जिसमे लगभग 325  लोगों को फाउंडेशन ने चश्मे वितरण किया और 350 लोगो को निशुल्क दवाई वितरण किया गया। 25 लोगो का सतपुली अस्पताल में आंख की ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!