खबर को सुनें

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड के खंसर घाटी के माइथान क्षेत्र के कुसरानी मल्ली गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला पर घात लगाये गुलदार ने हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। साथ ही अन्य महिलाओं के हो हल्ला मचाने के बाद महिला को बचाया जा सका। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैण में उपचार चल रहा है।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह गुंसाई ने बताया कि बुधवार को कुसरानी मल्ली गांव की बंसती देवी पत्नी खिलाफ सिंह अपने खेतों में काम कर रही थी कि अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गई है। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी गैरसैण में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

इधर रेंज अधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि महिला पर गुलदार के हमले की सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे। महिला का गैरसैण चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। परिजनों को मुआवजा दिये जाने के बारें में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

 

उधर, सीएचसी के अधीक्षक डा. अर्जून रावत ने बताया कि महिला के हाथ और मूंह पर चोटें आयी है। जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने महिला को खतरे से बाहर बताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!