खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य सरकार ने वर्ष 2022 के लिए सी ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य 11 रूपये प्रति किलोग्राम घोषित किया है।

जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से सेब का क्रय 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। क्रय किए जाने वाले सेब का न्यूनतम व्यास 50 मिमी. से कम नहीं होना चाहिए और फल सडे, गले तथा कटे नहीं होने चाहिए। फलों की तुडाई उपरान्त फलों के वाष्पीकरण से वजन में होने वाली कमी को ध्यान में रखते हुए क्रय के समय तौल में 2.50 प्रतिशत अधिक वजन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल कृषको के लिये होगी ठेकेदार और बिचैलिये इस योजना में आच्छादित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी तथा घेस में संग्रह/क्रय केन्द्र बनाये गये हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!