गोपेश्वर (चमोली)। चरण पादुका गोथल समिति ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई और फल वितरित किये।
समिति की सचिव मीना तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के लिए वृद्धजनों का बड़ा योगदान रहा है। इन बुजुर्गों ने आंदोलन के दौरान कफ्र्यू की स्थिति को भी झेला है। आज उन्हीं की बदौलत हमे राज्य मिला है। हम सभी को उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए। इसलिए उनकी समिति ने निर्णय लिया कि राज्य स्थापना दिवस को वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाया जाए ताकि उन्हें भी अहसास रहे कि इस राज्य को बनाने में उनकी भी अहम भूमिका रही है। इस मौके पर सचिव मीना तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी, दिनेश चंद, सुधीर तिवारी, काशमिरा देवी आदि मौजूद थे।

