उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण)। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला के निर्देशक्रमों में सभी थानों, तहसीलों एवं पुलिस लाइन में आगामी मानसून अवधि के दृष्टिगत खोज -बचाव उपकरणों की कार्यशीलता/रख-रखाव तथा सेटेलाइट फोन के संचालन का प्रशिक्षण सभी कार्मिकों को देने हेतु मस्तान भण्डारी,मास्टर ट्रेनर (खोज-बचाव) जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा 15वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ.टीम के एस.आई.गजराज सिंह नेतृत्व में 23 मई 2022 से 02 जून 2022 तक करवाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
प्रशिक्षण से संबंधित सभी प्रकार की रूप-रेखा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल के माध्यम से तैयार की गई ,जिसके फलस्वरुप तहसील भटवाड़ी एवं थाना मनेरी, थाना हर्षिल, तहसील चिन्यालीसौड़ थाना धरासू में प्रशिक्षण दिया गया l प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा खोज एवं बचाव उपकरणों एवं सेटेलाइट फोन से संबंधित जानकारी के साथ ही प्राथमिक उपचार सीपीआर, स्टेचर मेंकिग आदि राहत बचाव संबंधी जानकारी का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक लिया गया। बता दें कि जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रांन्तर्गत आगामी मानसून अवधि के दृष्टिगत राहत एंव बचाव प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है l
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें


