खबर को सुनें

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को गोपेश्वर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के नौ सालों के कार्यकाल में किये कार्यों को गिनवाया तथा जनता से भाजपा को मजबूत करने की अपील की।

गढ़वाल सांसद ने जन संपर्क अभियान के दौरान मोदी सरकार के नौ वर्षों की सफलता और उनकी ओर से किये गये तमाम विकास कार्यों को जनता के बीच रखा तथा जनता से अपील की कि सरकार की ओर से चलाये जा रही जन कल्याण की योजनाओं का लाभ उठायें। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा पासवान, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, रुद्रप्रयाग के सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, संदीप रावत, नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विनोद कनवासी आदि मौजूद थे।

इधर चमोली जिले के पोखरी ग्रामीण मंडल और नगर मंडल के कार्यकताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को और मजबूत बनाने की अपील की। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा और नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल नौ साल कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इन नौ सालों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं का पात्र लोगों को पूरा लाभ दिया जा रहा है भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, अमरसिंह, भरत चैधरी, आनंद सिंह राणा,  प्रदीप चैहान, डॉ, मातबर रावत, दर्शन नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!