खबर को सुनें

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजा शुरू

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवम्बर की शाम को बंद होने है कपाट बंद की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को गणेश मंदिर  के कपाट शाम सात बजे बंद हो जायेंगे।

प्रातः मंदिर प्रांगण से गणेश की पूजा-अर्चना पश्चात श्री बदरीश पंचायत में विराजमान किया गया तीर्थयात्रियों ने दिनभर श्री गणेश के दर्शन किये।

इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,  वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत, संजय थपलियाल, सतीश मैखुरी, राजेंद्र पुरोहित, हरेंद्र कोठारी आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के अंतर्गत  दूसरे दिन बुद्धवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!